क्षमता निर्माण आयोग

RAKNPA – हमारी मानकीकरण यात्रा

सुश्री प्रतिभा नाथ

निदेशक, RAKNPA

RAKNPA – हमारी मानकीकरण यात्रा

RAKNPA – हमारी मानकीकरण यात्रा


रफ़ी अहमद किदवई नेशनल पोस्टल एकेडमी (RAKNPA) सविनय एवं सहर्ष सूचित करती है कि हम सर्वप्रथम केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI) हैं जिसे क्षमता विकास आयोग (CBC) द्वारा मानकीकरण की प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।

हमारी इस परिवर्तनकारी यात्रा का शुभारंभ जून 2023 में हुआ जब हमारी एकेडमी को 2-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। आरंभ से ही सुधार की आवश्यकता अनुभव करते हुए हमने मिशन कर्मयोगी के विजन अनुसार प्रयास प्रारंभ दिए थे। सीबीसी टीम सतत एवं सुधीर मार्गदर्शन के लिए हमारे साथ बनी रही जिसका सुफल है कि हम अपनी कार्य-प्रणालियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार ला पाए।

मानकीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया ने हमारे रूपांतरण का पथ-प्रशस्त किया और हम राष्ट्रीय सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्था मानकों (NSCSTI) के सभी आठ स्तंभों पर सफलता की नई परिभाषा गढ़ पाए। हमने प्रशिक्षण आवश्यकता आकलन, संकाय विकास और डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जिससे हम अपनी कार्य-विधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाकर प्रशिक्षण प्रक्रियाओं का सरलीकरण करने में सफल रहे।

प्रमुख प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन करके हमने सांस्थानिक दक्षता अर्जित की और अधिक प्रभावी प्रशिक्षण-तंत्र विकसित किया। प्रभावपूर्ण गुणवत्ता उन्नयन, डिजिटलीकृत क्लास रूम, सर्वतोमुखी प्रशिक्षण प्रबंधन व्यवस्था, कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग लैब एवं वर्चुअल इमर्सिव लर्निंग लैब के चलते हमारी प्रशिक्षण-विषयवस्तु और प्रशिक्षण-प्रदायगी निरंतर समृद्ध होती गई।

इसके अतिरिक्त, भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ जुड़ने से हम अपने प्रशिक्षण परिवेश को संस्कृति-संपन्न व नैतिक दृष्टिकोण-युक्त, भारत की समृद्ध सभ्यता पर आधारित धरातल देने में समर्थ हुए। सीबीसी मानकीकरण मात्र मूल्यांकन नहीं है – यह सतत सुधार का सुफल भी है। एकेडमी (RAKNPA) हमारे महान राष्ट्र को समर्थ, सदाचारी और भविष्योन्मुखी सिविल सेवक देने के लिए संकल्पबद्ध है।

 कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग लैब 

6 मार्च 2024 को अपनी स्थापना के बाद से ई-कॉन्टेन्ट डेवल्पमेंट के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला एक विशिष्ट नवोन्मेषी प्लेटफॉर्म रहा है।

आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से उत्तरोत्तर सुसज्जित यह प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (मिशन कर्मयोगी) के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित है।

लाइव वीडियो रिकॉर्ड करने के लैब के सामर्थ्य के बल पर एकेडमी ई-लर्निंग कॉन्टेन्ट डिजाइनिंग में समृद्ध बनती जा रही है। लैब की इस अद्भुत क्षमता से अकादमी दक्ष और प्रभावपूर्ण उच्च-गुणवत्ता वाली एवं उपयोगी प्रशिक्षण-सामग्री तैयार कर रही है।

यह हिंदी और अंग्रेजी में 100 से अधिक महत्वपूर्ण कोर्स विकसित कर चुकी है। इनमें पोस्ट ऑफिस एक्ट, 2023, अपने मंत्रालय – डाक विभाग को जानें, डाक सेवाओं में लाभ-केंद्रितता जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रम शामिल हैं।