Capacity Building Commission

हमारे बारे में

क्षमता विकास आयोग (सीबीसी), मिशन कर्मयोगी फ्रेमवर्क का अभिरक्षक है, जो क्षमता निर्माण और सक्षमता आधारित अधिगम के माध्यम से लोक सेवा सुधारों को संचालित करता है। यह व्यक्तिगत और संस्थागत क्षमताओं को विकसित करने, नागरिक-केंद्रित सुशासन को बढ़ावा देने, भविष्य के लिए तत्पर रहने और लोक प्रशासन के सभी स्तरों पर आजीवन सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर फोकस करके सरकार के मानव संसाधन के आधार को मजबूत करने का काम करता है। यह आयोग फ्रेमवर्क डिजाइन करता है, मानक तय करता है और सुशासन को अधिकाधिक पारदर्शी, जवाबदेह, नागरिक-केंद्रित और भविष्योन्मुखी बनाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देता है।

Prime Minister Narendra Modi

“राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम से आधुनिकतम अवसंरचना के जरिए सरकार में मानव संसाधन प्रबंधन संबंधी कार्यों में व्यापक उन्नयन होगा, ताकि सिविल सेवकों का क्षमता संवर्धन किया जा सके।”

-माननीय प्रधान मंत्री

Dr. Jitendra Singh

“राष्ट्रीय सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान मानक 2.0 न केवल एक अनुपालन साधन मात्र है- अपितु यह सांस्थानिक उत्कृष्टता की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम भी है।”

-    डॉ. जितेंद्र सिंह

माननीय राज्य मंत्री

In Focus

Content coming soon...

Learn More

Latest Events

Information Corner

Our Collaboration Matters

Commission Leadership

  • Dr. R. Balasubramaniam (Dr. Balu), Member HR at the Capacity Building Commission is a development scholar, public policy practitioner, author, and leadership educator with over four decades of deep grassroots engagement.

    Dr. R Balasubramaniam">View More →

    Dr. R Balasubramaniam

    Member-Human Resource

  • Ms. S. Radha Chauhan is a seasoned civil servant with 36+ years of leadership across public policy, fiscal governance, institutional reform, and digital transformation. She is a 1988 Batch IAS officer of UP Cadre (Retd.).

    Ms. S. Radha Chauhan">View More →

    Ms. S. Radha Chauhan

    Chairperson

  • Dr. Alka Mittal is former CMD and Director (HR) of ONGC. She was also the Chairperson of ONGC Group of Companies viz. ONGC Videsh, MRPL, OPAL, OTPC, etc.

    Dr. Alka Mittal">View More →

    Dr. Alka Mittal

    Member-Administration

अध्यक्ष की कलम से✏️

Ms. S. Radha Chauhan

आईए हम सब अपने क्षमता विकास पारितंत्र को लगातार सशक्त बनाने के लिए सहयोग करें।

मिशन कर्मयोगी एक पथ प्रवर्तक और अपने आप में एक ऐसी अनूठी पहल है जिसकी संकल्पना वर्ष 2020 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। अपनी शुरुआत से ही, मिशन कर्मयोगी की टीम ने एक ऐसे पारितंत्र को विकसित करने के लिए समर्पण की भावना से कार्य किया है, जो सिविल सेवकों को जीवनपर्यंत सीखने को सक्षम बनाने में मदद करता है। ये सिविल सेवक नागरिक केंद्रित सेवा प्रदानगी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। 1 अप्रैल 2021 को स्थापित क्षमता विकास आयोग, नीतिगत ढांचों के माध्यम से क्षमता विकास संबंधी पहलों की आधारशिला रखते हुए मिशन कर्मयोगी के महत्वपूर्ण भाग के रूप में कार्य करता है।

क्षमता विकास आयोग के प्रयासों का नेतृत्‍व करना, मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। हम सबको मिलकर इस सफर को आगे बढ़ाना है।

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि सिविल सेवक निरंतर प्रगतिशील तथा कभी-कभी अनिश्चित महौल में कार्य करते हैं। उभरती हुई और नई प्रौद्योगिकियां न केवल ऐसे अनदेखे अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि साथ ही ऐसी चुनौतियां भी खड़ी कर रह रही हैं जिनकी पहले कभी कल्‍पना नहीं की गई थी। सिविल सेवक के रूप में हमारा दायित्व किसी भी स्थिति में सेवा प्रदान करना और नागरिकों का विश्वास बनाए रखना है। लगातार क्षमता निर्माण, हमारे समक्ष आने वाले किसी भी चुनौती का सामना करने और उन अवसरों का इष्टतम उपयोग करने की कुंजी है, जिन्हें हम पूरी तरह से तैयार नहीं होने पर खो सकते हैं। 

यहां यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि एक शिक्षण पारितंत्र के निरंतर विकास हेतु हम सबको एक साथ आने की आवश्यकता है, ताकि हमारी जनशक्ति किसी भी परिस्थिति का सामना करने और नागरिकों की भलाई के लिए उसी परिस्थिति का उपयोग करने में समर्थ बन सके। केंद्र और राज्य सरकार के हमारे सिविल सेवकों को इस शिक्षण प्रक्रिया का भाग होना आवश्यक है। जितना व्‍यापक इसका दायरा होगा, उतना ही गहरा उसका प्रभाव भी होगा। 

आयोग में हम सब मिलकर ऐसे फ्रेमवर्क और नीति निर्माण पर निरंतर कार्य कर रहे हैं जो नवाचार, दूर दृष्टि और अनुसंधान पर बल देती हैं। हम एक ऐसा पारितंत्र बनाना चाहते है, जहां हम एक-दूसरे की क्षमता विकास की बेहतरीन पद्धतियों से सीख सकें और अपने पारितंत्र के भाग रूप में उसे स्थापित कर सकें। 

हम अपने प्रशिक्षण संस्थान के क्षमता संवर्धन और उसके उन्नयन के सभी पहलुओं पर जोर देते हैं, क्‍योंकि हम मानते हैं कि वह हमारे शिक्षण फ्रेमवर्क की रीढ़ है।

मैं महसूस करती हूं कि उत्कृष्टता को न केवल स्थापित किया जाना चाहिए परंतु हमारे द्वारा इसे उत्सव के रूप में मनाया भी जाना चाहिए। मैं आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिसने उत्कृष्टता के प्रति उन्मुख रहने हेतु अन्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।

मैं अपने सभी हितधारकों को अपनी टीम और सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हूं और हम ऐसे किसी भी फीडबैक, सुझावों का स्वागत करते हैं, जो हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने में मदद करें। 

शुभकामनाओं सहित,
सुश्री एस. राधा चौहान
अध्यक्ष

Opinions Do Matter

Glimpses

0

Total Karmayogis Onboarded

0

+

Ministries and Depts. Engaged

0

Training Institutes Accredited

0

MoUs (States/UTs)

0

Total Courses