सीबीसी की राष्ट्रीय मानकीकरण योजना में “सर्वोत्कृष्ट” 5-स्टार रेटिंग अर्जित करना; राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त के लिए निश्चित ही एक परिवर्तनकारी कदम है। सीबीसी के सख्त और व्यापक पैरामीटरों ने हमें अपने प्रत्येक कार्य की समीक्षा करने – चुनौतियों की पहचान करने, प्रक्रियागत सुदृढ़ीकरण एवं निरंतर सुधार के उपाय करने और एसओपी तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इससे हमारा कामकाज उत्तरोत्तर उत्कृष्ट होता चला गया।
सीबीसी की गुणवत्ता सुधार योजना (क्यूआईपी) भी हमारे लिए अनमोल सिद्ध हुई। इससे हमारी फोकस पर पैनी नजर बनी रही और हमारे निष्पादन में स्पष्ट सुधार दिखाई देने लगा। हमारी इस उत्कृष्टता की यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि हमारे अथक प्रयास रहे जिनके बल पर हम उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर पाए। हालांकि हमें उच्चतम रेटिंग प्राप्त करने का गौरव मिला है पर इस अनुभव ने हमें और बेहतर प्रदर्शन करने, निरंतर सुधार करते जाने तथा अपने लिए उपलब्धियों के नए मापदंड गढ़ने के लिए उत्साहित किया।
“हमारे प्रयासों ने ही हमारी सफलता को निश्चित कर दिया था। यद्यपि हमें सर्वोत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त करने का गौरव मिला है पर इस अनुभव ने हमे बेहतर प्रदर्शन करने, निरंतर सुधार करते जाने और अपने लिए उपलब्धियों के नए मापदंड निर्धारित करने के लिए उद्वेलित किया।“
सीबीसी के कड़े और व्यापक मानदंडों ने हमें अपने प्रत्येक छोटे-से-छोटे कार्य का भी मूल्यांकन करने – चुनौतियों को समझने, प्रक्रियागत सुदृढ़ीकरण और लगातार सुधारात्मक कार्रवाई करते जाने एवं मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए अभिप्रेरित किया। इससे हमारे प्रदर्शन में कई गुना सुधार हुआ।